दृष्टी दिवस पर दृष्टी पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिले
नवलगढ . नवलगढ़ शारदा क्रोपकेम लिमिटेड अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, डा.विमलेश आईकेयर एण्ड मेडिको वेलफेयर सोसायटी, जिला अन्धता निवारण समिति झुन्झुनू के आर्थिक सौजन्य से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा 199 वां शिविर 12 अक्टूबर को छावसरिया धमशाला में आयोजित किया गया।सभी 70 रोगियों के मोतियाबिंद के सफल आपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डाॅ. अविनाश पुरोहित व उनकी टीम द्वारा किये गये तथा सबको रोशनी प्राप्त हो गई। सभी रोगियों को काले चश्मे दिये गये।शिविर के समापन पर शिविर के संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि षिविर मे रोगियों को मुफ्त दवा काले चष्मे, खाना, नाश्ता दिये गये तथा उनकी सेवा की गई।षिविर में मुख्यतः सुहित पाडिया, के. के डीडवानिया, पंकज शाह, रमाकांत सोनी, ओमप्रकाश सोनी योगेश सोनी, गंगाधर मील, जनार्दन घोडेला व जांगिड अस्पताल के स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।यहंा की जनता के विश्वास के कारण झुझंुनू सीकर चूरू नागौर, डीडवाना हरियाणा, जयपुर, अलवर अजमेर, दिल्ली तक के रोगी भाग लेते है। इस शिविर मे आदमपुर हरियाणा से भी रोगी आये है। जिला अन्धता निवारण समिति झुन्झुनू व स्थानीय प्रषासन का भी अच्छा सहयोग रहता है। षिविर का उदघाटन सूर्य मण्डल के अध्यक्ष संतोष बूबना ने किया तथा अध्यक्षता इंजीनियर भंवरलाल जांगिड ने की।
बूबना ने कहा कि यह कार्य अद्धितीय अनुकरणीय व अल्पनीय है अब तक 198 शिविर हो चुके है तथा करीब 28500 रोगियों ने आंखों की रोशनी पाई है। राजस्थान में लगातार चलने वाला यह एकमात्र षिविर है जिसकी ख्याति पूरे शेखावाटी व राजस्थान मे पहुंच चुकी है।सभी रोगियों को सफेद चश्में 18 नवंबर को दिये जायेंगे। 12 नवंबर दीपावली त्यौहार होने के कारण शिविर नहीं लगाया जायेगा। अगला शिविर 12 दिसंबर को आयोजित होगा।