अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित मेले का हुआ शुभारंभ
समाजसेवी घनश्याम दास सौभासरिया ने किया विधिवत मेले का शुभारंभ
सीकर । सुभाष चौक गढ में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आइकॉन गैलरी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष मंजू लोहिया जिला महामंत्री संनू मोदी ने बताया शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन घनश्याम सौभासरिया और राधेश्याम मोर द्वारा किया। अग्रवाल समाज प्रन्यास के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे अग्रवाल समाज के मंत्री अरुण फाागलवा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सम्मान किया सभी बहनों को बहुत प्रोत्साहन मिला आशा करते 22 जुलाई को भी यह कार्यक्रम सफल रहेगा। महिलाओं ने से निर्मित वस्तुओं की स्टॉल लगाई है जिसमें अधिकतर दैनिक उपयोगी वस्तुएं चद्दर कुशन कवर साडिय़ां कुर्ती फैंसी ज्वेलरी राखियां लड्डू गोपाल की पोशाक आदि का सामान रखा गया है। अग्रवाल महिला मंडल की सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मधु सिसोदिया सुचिता बजाज पिंकी अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल नीता अग्रवाल शिप्रा बैजाजर कविता बिंदल नेहा तोदी सुमन खेतान सुमन अग्रवाल प्रभा ग्रेवाल आदि बहने उपस्थित थी । शहर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सभी बहनों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।