Dark Mode
ग्रामीण आंचल में चेटीचंड व जालपा माता की धूम ,     

ग्रामीण आंचल में चेटीचंड व जालपा माता की धूम ,     

  पदमपुर . चेटीचंड  व बदरा परिवार की कुलदेवी जालपा माता का संभाग स्तरीय मेला गांव डेलवा में हर्षोल्लास से सेकड़ों महिलाओं ने  भव्य कलश यात्रा निकाल कर मनाया , कलश यात्रा में बड़ी संख्या में हर उम्र दराज के लोगों ने सिन्धीयत की खुशबू को चारों ओर फैलाते हुए अलवर की प्रसिद्ध सिंधी शहनाई की धार्मिक धुनों पर अद्भुत डांडिया व भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत कर  जालपा माता व इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जयघोष कर किया  खुशियों का इजहार , मेले में बीकानेर , खाजूवाला , घड़साना , रावला , अनूपगढ़ , हनुमानगढ़ , संगरिया  गंगानगर ,सूरतगढ़ , जेतसर विजयनगर सहित अन्य मंडियों  से बदरा परिवार के अलावा सिन्धी समाज के  प्रमुख व्यक्तियों ने जालपा माता के मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य मंदिर के मुख्य सेवादार पारूमल बदरा द्रारा विधिवत रूप से संपन्न करवाया । रात्रि विशाल जागरण में  प्रसिद्ध गायक कलाकारो ने झूलेलाल व जालपा माता का गुणगान कर  श्रद्धालुओं को देर रात तक किया आनंदमयी, मेले में बड़ी संख्या में   माताओ ने श्रद्धा भाव से अपने बच्चों का मुंडन संस्करण करवाया I 24 मार्च को मंदिर में लंगर प्रसादी  वितरित होगी ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!