Dark Mode
रोजेदारों ने सामूहिक रोजे खोले, विधायक बुड़ानिया ने रोजेदारों के रोजे खुलवाये

रोजेदारों ने सामूहिक रोजे खोले, विधायक बुड़ानिया ने रोजेदारों के रोजे खुलवाये

तारानगर. तारानगर के वार्ड 17 में स्थित मदरसा लुहारान में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया की ओर से रोजा इफ्तार की दावत दी गयी जिसमें पंचायत समिति प्रधान संजय कस्वां, उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार, तहसीलदार कुलदीप कस्वां, मुंशी खाँ तेली, राजेंद्र सहारण, बाबू हुसैन कुरैशी, हरिसिंह बेनीवाल, हनुमान कस्वां सहित काफी जन प्रतिनिधियों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की एवं रोजेदारों के सामूहिक रोजे खुलवाये। विधायक बुड़ानिया व प्रधान कस्वां ने सभी उपस्थितजनों को ईद पर्व की बधाई दी। लोगों ने देश में अमन चैन एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!