Dark Mode
झूलते तारों से ग्रामीणों को सता रहा हादसे का डर

झूलते तारों से ग्रामीणों को सता रहा हादसे का डर

लालसोट। एक तरफ विधुत विभाग द्वारा आए दिन बिजली रख रखाव के चलते बिजली कटौती की जाती है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के झूलते तारों से आमजन परेशानी झेलते हुए दिन रात डर के साए में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जहां ग्राम पंचायत इंदावा की बैरवा बस्ती में महादेव वाला बैरवा बस्ती में झूलते तारों से हादसे का डर सता रहा ग्रामीणों को। वहीं ग्राम पंचायत इंदावा सरपंच संपत्ति बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेव वाला बैरवा बस्ती में सीमेंट सड़क पर ग्यारह हजार केवी के बिजली के तार सड़क से मात्र दस फीट की उंचाई पर झूल रहे हैं। जिससे किसी भी वाहन के गुजरते समय हादसा हो सकता है। सरपंच ने बताया कि बिजली के तार बहुत नीचे होने से क्षेत्र के ग्रामीणों के घर तक बड़े वाहन एवं चारे से भरें वाहन भी नहीं पहुंच पा रहें हैं।इस बारे में बिजली विभाग के आलाधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया पर आजतक बिजली के झूलते तारों को बिजली विभाग ठीक नहीं कर पाया जिसके चलते ग्रामीण डर के साए में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वहीं जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता रामनरेश मीणा ने बताया कि सरपंच ने मामले की जानकारी दी है जल्द ही सरपंच एवं ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। बुधवार शाम तक झूलते हुए तारों को नहीं हटाया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!