Dark Mode
पीपाड़ शहर में ऋषि पंचमी का पर्व श्रृद्धा के साथ मनाया गया

पीपाड़ शहर में ऋषि पंचमी का पर्व श्रृद्धा के साथ मनाया गया

पीपाड शहर। शहर में माहेश्वरी समाज के लोगों ने गुरुवार को भादवा ऋषि पंचमी का पर्व श्रृदा के साथ मनाया। इस दौरान बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। समाज के मनमोहन राठी ने बताया कि समाज की पुरानी परंपरा के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है।माहेश्वरी समाज में पीढ़ियों से यह परम्परा है कि ऋषि पंचमी पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ऋषि पंचमी पर्व और श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन में एक खास फर्क यह है कि श्रावण पूर्णिमा के दिन राखी बांधकर बहन अपने भाई से अपने स्वयं की रक्षा करने की प्रार्थना करती है, परन्तु ऋषि पंचमी के दिन बहन उपवास कर भाई को राखी बांधकर भगवान से हमेशा अपने भाई के लिए मंगल कामना करती है। इस मौके पर ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज के लोगों में खास उत्साह देखा गया। माहेश्वरी समाज द्वारा सप्त ऋषियों का मीठे चावल बनाकर भोग लगाया गया अंत में आरती की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!