Dark Mode
महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव को जैन धर्म के अनुयायियों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया

महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव को जैन धर्म के अनुयायियों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया

डीडवाना. सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवम ब्रह्मचर्य के सिद्धांतों को प्रतिपादित करने वाले भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव को आज जैन धर्म के अनुयायियों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।जैन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद चोपड़ा ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक है। अगर इन सिद्धांतों पर अमल किया जाए तो सभी समस्याओं का समाधान संभव है।सभा के मंत्री पवन कुमार खटेड़ ने कहा कि हमे केवल एक दिन जन्मकल्याणक मना कर ही इतिश्री नहीँ कर लेनी चाहिए बल्कि उनके आदर्शों को जीवन मे जरूर अपनाना चाहिए।इस अवसर पर धार्मिक गीतों का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमे पुरुषों और महिलाओं ने अपनी श्रद्धासिक्त अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर सुरेश कुमार चोपड़ा, पवन कुमार खटेड़, अशोक कुमार सेठिया, नरेन्द्र सिंह मोहनोत, संजय संचेती, नगेन्द्र सिंह मोहनोत, संदीप श्रीमाल, सम्राट घोड़ावत, सुरेंद्रसिंह मोहनोत, प्रदीप सिंह मोहनोत, हनुवंत सिंह मोहनोत, निखिल सेठिया, विनय चोपड़ा, आरव बरमेचा, पीयूष मोहनोत, विमला देवी बच्छावत, सरोज देवी श्रीमाल, रचना खटेड, पूजा सेठिया, मंजु मोहनोत, कनक खटेड, आयुषी खटेड, नीपु घोड़ावत, एकता घोड़ावत, मंजु चोपड़ा, संतोष संचेती, खुशबु सेठिया, दिव्या चोपड़ा, इंद्रा देवी मोहनोत, स्मिता नाहटा आदि श्रद्धालु जैन भवन में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!