मिशन बीट प्लास्टिक के युवाओं का राज्यपाल ने किया सम्मान
सवाई माधोपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 'मन की बात' के रविवार को 100 एपिसोड पूरे हुए है। राजस्थान की कई ऐसे लोग, जगह, चीजें, इनोवेशन का ज़िक्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी मन की बात में कर चुके हैं। अपने पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने सवाई माधोपुर का जिक्र दो बार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 86 वें एपिसोड में 27 फरवरी 2022 को सवाईमाधोपुर के युवाओं की तारीफ करते हुए मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान का जिक्र किया था। बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष रूप सिंह मीणा अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले तीन साल में रणथंभौर के जंगलों से करीब 6 हजार किलो प्लास्टिक एवं पॉलीथिन कचरा एकत्रित कर चुके हैं। उनकी इस भावना को प्रधानमंत्री अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया था। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र सवाई माधोपुर जिक्र मन की बात में कर चुके है। प्रधानमंत्री ने सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर की जा रही वन्यजीव और जंगल की चित्रकारी का जिक्र साल 2016 मेंकिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यहां के कलाकारों ने स्वच्छ और सुंदर भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक कारगर पहल की है। जिससे सवाई माधोपुर का रेलवे स्टेशन देश का पहला हैरिटेज स्टेशन बना है।
मिशन बीट प्लास्टिक के युवाओं का राज्यपाल ने किया सम्मान
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड पर राजभवन जयपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राजस्थान उन लोगों को सम्मानित किया था, जिनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में जिक्र किया था। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर के युवा बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष रूप सिंह को भी राजभवन में आमंत्रित किया था। जहां उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी व दूरदर्शन ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर उनकी इंटरव्यू के लिए रिकॉर्डिंग की गई।