राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी
जयपुर. राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की कुशलक्षेम पूछी।
उन्होंने श्री गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। श्री मिश्र मुख्यमंत्री के पास करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री से संवाद किया।