Dark Mode
महुजी में विशाल 9वें भंडारे का हुआ भव्य समापन

महुजी में विशाल 9वें भंडारे का हुआ भव्य समापन

पिड़ावा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम हड़मतिया महूजी में इस वर्ष भी नवरात्रि में 9 दिन तक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पंचावा माताजी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक कर 8 दिन तक अल्पाहार कराया व नवमी के पूरे दिन भंडारे में भोजन की महा प्रसादी ग्रहण करवाई गई। नवमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजक हेमराज सेन ने बताया कि 9 वर्ष से ग्राम हड़मतिया महूजी का में इसी प्रकार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सभी ग्राम वासी सहयोग करते है। इस दौरान मुकेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, विक्रम सिंह, देवीसिंह, श्यामसिंह पटेल, लालसिंह, पपू पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, विष्णु सिंह, कमल ठाकुर, धिरप, राजू, ओंकारसिंह, गोकुल सिंह आदि सदस्य ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!