श्रीरामचरितमानस की आरती के साथ हुई भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
चाखू। नारायणपुरा पंचायत के पाबुपुरा कुमावतों की ढ़ाणी में शनिवार को श्रीरामचरितमानस की आरती के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई इस मौके पर समस्त कुमावत परिवारो ने मिलकर मंदिर का निर्माण करवाया एवं श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ व श्री राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई श्रीरामचरितमानस एवं यज्ञ स्थानीय पंडितों द्वारा विधिवत किया गया साथ ही शनिवार को प्रात: मुर्ति स्थाप्ना की गई इस दौरान मूर्ति स्थापना के साथ ही मंदिर पर मुकुट की स्थापना की घोषणा प्रारंभ हुई जिसमें सबसे अधिक 2 लाख 1 हजार रूपये फुसाराम पुत्र खीयांराम जाति ओस्तवाल ने की और मंदिर प्रांगण में जय जयकार हो गई, साथ ही ध्वजा के लिए इक्यावन सौ रूपये हीराराम पुत्र तेजाराम ओस्तवाल ने की और मंदिर में नगाड़े के लिए 11 हजार रूपये की घोषणा खम्मुराम पुत्र सोनाराम ओस्तवाल ने की तो मंदिर में टंकोरी के लिए सातसौ रूपये की घोषणा हजारी ओस्तवाल पुत्र पेम्पाराम ओस्तवाल ने की वहीं मंदिर के परिसर में चुग्गाघर के लिए वहां उपस्थित सभी भक्तों ने की जोकी 43 हजार रूपये एकत्रित हुए वहीं गौ दान के लिए 5 हजार रूपये एकत्रित हुए इस कार्यक्रम में विषेश सानिध्य संत निर्मल भारती हनुमान धौरा और नख़त बन्ना सा की धाम चाखू से पुजारी ओम प्रकाश पंचारिया , आयल मां की धाम पाबुपुरा से शांति देवी कुमावत का रहा वहीं चाखू ग्राम से पंडित नारायण महाराज, भूरा महाराज, सम्मु महाराज, मनोज पंचारिया, सत्यम पंचारिया, मुकेश पंचारिया, ने रामायण के पाठ एवं यज्ञ में पवित्र मंत्रोचारण किया वहीं यज्ञ में यजमान गेनाराम ओस्तवाल, मुकनाराम ओस्तवाल, फुसाराम ओस्तवाल, हरूराम ओस्तवाल ने यज्ञ में मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी तो सहयोग में समस्त ओस्तवाल परिवार पाबुपुरा चाखू का रहा ||