इच्छापूर्ति श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव की भव्यता
पिलानी . कस्बे का प्राचीन इच्छापूर्ति श्री हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ 5 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में मंदिर के ट्रस्टी राधेश्याम शर्मा खांडल के सानिध्य में 5 अप्रैल प्रातः बाबा का भव्य श्रृंगार साय काल रात्रि 7 से आरती,सुंदरकांड पाठ हनुमान जन्मोत्सव पर बाबा की पूजा अर्चना आरती भक्ति ,संगीत ,संध्या, सचेतन झांकियां, नृत्य के साथ मनाई जाएगी हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर प्रांगण को सुंदर एवं आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी आकर्षक सजावट की जाएगी इस अवसर पर श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में मंदिर संयोजक श्री राधेश्याम खाडल ने बताया कि चमत्कारी बाबा इच्छापूर्ति श्री बालाजी महाराज प्रतिमा का अभिषेक कर श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा बाबा का गुणगान कर श्रीरामचरितमानस के प्रसंग अनुसार सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन होगा रात्रि प्रसाद वितरण एवं 6 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से सत्यनारायण भगवान की कथा का उद्यापन एवं सायंकाल मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज को भोग अर्पण कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। पिलानी वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने मंदिर के ट्रस्टीयों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंदिर के सभी ट्रस्टी कस्बे के गणमान्य जन चैयरमैन,वार्डपार्षद भजन कलाकारो एवं महिलाओं की उपस्थिति अधिकाधिक देखने को मिलेगी।