Dark Mode
निर्जला एकादशी के पावन पर्व अचंल में हुऐ आयोजन

निर्जला एकादशी के पावन पर्व अचंल में हुऐ आयोजन

सीकर ।   क्षेत्र में आज निर्जला एकादशी का पर्व धूम धाम से मनाया गया।पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने धर्म नगरी चौहटन स्थित पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना एवं जल अर्पित कर की मंगल कामना। साथ ही चौहटन के कई सामाजिक संस्थाओं,संगठनों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने कस्बे में मुख्य सड़क पर विभिन्न स्थानो पर स्टॉल लगाकर शीतल पेयजल की व्यवस्था की।माना जाता है कि निर्जला एकादशी पर्व पर व्रत एवं दान पुण्य करने से सारी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है।आमली रोड़ व्यापार मंडल व जोशी परिवार द्वारा आज निर्जला एकादशी पर आमली रोड़ पर लगभग 650 लीटर निम्बू पानी व रसना पिलाई ।  व्यापारियों ने सहयोग किया मनीष जोशी ने दी जानकारी।  जेठ माह के निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर के मौके पर बुधवार को क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर आयोजन किया गया शहर में जगह-जगह एकादशी के मौके पर हर वर्ष हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी हिंदू मान्यताओं के अनुसार भक्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जगह-जगह आयोजन किया गया। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज सूर्या फार्मेसी स्टेशन रोड ,सीकर, पर स्थित शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया  जिसका उद्घाटन सीकर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नेहरा द्वारा किया गया एवं विशेष सहयोग स्पेस कंपनी, के डीलर प्रतिनिधि निधि ट्रेडिंग कंपनी द्वारा  शरबत वितरण का कार्य एकादशी के पर्व पर रखा गया रहा इसमें व्यापार संघर्ष समिति के संयोजक देवकीनंदन पारीक, रुपाराम शेषमा, जसवंत जोशी सुरेंद्र, कंपनी प्रतिनिधि विकास शर्मा, मेहुल पारीक जगदीश, जगदीश सैनी, सुरेश भूखर, सुरेंद्र वर्मा, सुशील स्वामी, प्रकाश वर्मा आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे देवकीनंदन पारीक ने सभी का आभार जताया एवं भगवान श्री विष्णु को सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए आराधना की। क्लब सीकर द्वारा निर्जला एकादशी अवसर पर तबेला मार्केट में जल एवं जूस वितरण कार्यक्रम रखा गया 7क्लब अध्यक्ष लियो रोहन अग्रवाल ने बताया  की क्लब सैकड़ों की संख्या में बच्चो महिलाओं,पुरुषों व  बुजुर्गों को जल व जूस पिलाया गया।कार्यक्रम संयोजक  लियो अनिता अग्रवाल व लियो कृष्णा गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय संस्कृति में निर्जला एकादशी के महत्व को देखते हुए क्लब द्वारा यह पुण्य कार्य किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मल्टीप्ल लियो एडवाइजर लियो लॉयन सज्जन अग्रवाल, लॉयन हेमराज गोयल, सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लियो रितिका गोयल, लियो दीपांशु मित्तल, लियो जितेंद्र खेतान, विनोद अग्रवाल, लियो कृष्णा अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे। लक्ष्मणगढ़ में महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति (पंजीकृत) की ओर से यहां पुराने बस स्टैंड पर बिदावत जी के मंदिर के सामने निर्जला एकादशी पर गन्ने के ज्यूस की नि:शुल्क व्यवस्था की गई। जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता भागीरथ गौड़ ने बताया कि  भामाशाह के सहयोग समिति की ओर से संरक्षक रामावतार सिंगोदिया व अध्यक्ष विनोद गौड के नेतृत्व में राहगीरों, यात्रियों व दुकानदारों की सुविधार्थ निर्जला एकादशी के पावन दिवस प  गन्ने के ज्यूस की नि:शुल्क व्यवस्था की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!