आसमानी बिजली गिरने से तबाह हो गई झौंपड़ी,बाल बाल बचा परिवार
बीकानेर। जिले में नोखा उपखंड के गांव लालमदेसर बड़ा के समीवर्ती राजेडू की रोही में रविवार की रात देर रात आंधी और बरसात के दौर में आसमानी बिजली गिरने से एक खेत की ढाणी में बनी झौंपड़ी जलकर खाक हो गई । गनीमत रही कि हादसे के समय झौंपड़ी में कोई मौजूद नहीं था,वरना मौके पर जनहानी हो सकती थी। बताया जाता है कि धमाके के साथ गिरी बिजली के कारण झोपड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटे उठने लगी। भीषण आग की चपेट में आने से
लाखों रुपए की फसल के साथ यूरिया और डीएपी भी स्वाह हो गई। काश्तकार मनीराम गोदारा ने बताया कि ढाणी में आग लगने से 91 क्विंटल मैथी, 53 क्विंटल गेहूं , 25 कट्टे डी ए पी, 30 कट्टे यूरिया, दूध की केन, दो ड्यूक कंपनी के मोटर पंप जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए है, 27 क्विंटल मूंगफली बीज, बड़ी मात्रा में मूंगफली चारा, 170 पानी की पाइप लाइन, पशु आहार और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। खेत पड़ोसियों और ढाणी मालिक मनीराम गोदारा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग पर लगभग ढाई घंटे से काबू पाया गया ।