महाराजावास में शनि देव की मूर्ति स्थापना की गई
बहरोड़। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महाराजावास में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से शनि देव की मूर्ति स्थापना की गई। युवा शक्ति संगठन सदस्य नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल के पास प्राचीन सती माता मंदिर के नजदीक नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में शनि देव की मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान 301 ग्रामीण महिलाओं के द्वारा प्रमुख गांव के रास्तों से विशाल कलश यात्रा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से मूर्ति स्थापना की गई और भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का सामूहिक रुप से भरपूर सहयोग रहा है। कार्यक्रम के दौरान अंजना देवी, नरेंद्र कुमार, प्रिया यादव, रिंकू यादव, बबीता यादव, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, सरपंच उदय सिंह, मनोज कुमार, चेतन राव, सुजान सिंह, भूपेंद्र यादव, प्रवीण यादव, लालाराम मास्टर, रामनिवास मास्टर सहित गणमान्य मौजूद रहे।