मंत्रोच्चार के बीच श्रीपाबूजी महाराज की मूर्ति की हुई स्थापना
टोंक। श्रीपाबूजी महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर नायकों का मौहल्ला छावनी में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच श्रीपाबूजी महाराज की मूर्ति स्थापना के पश्चात सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक कैलाश नायक व विनोद नायक ने बताया कि शहर में स्थित नायकों के मौहल्ले में नायकों के कुल देवता श्रीपाबूजी महाराज की मूर्ति की स्थापना शुक्रवार को पं. पवन सागर के सानिध्य में धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार की गई। इस मौके पर स्थापित हवन कुंडों में अठारह विवाहित जोड़ों द्वारा आहूतियां दी गई, प्रधान कुंड में हवन करने का सौभाग्य रितेश रघुवंशी एवं रोहित रघुवंशी पुत्र प्रेम रघुवंशी छावनी टोंक द्वारा 53 हजार की बोली लगाकर प्राप्त किया। इस मौके पर गुरूवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रेम रघुवंशी, रमेश नायक, प्रहलाद नायक, मंगल सिंह, राजू, हरि नारायण, रामस्वरूप, राम सिंह सुनारी, विनोद नायक, नाथू नायक अरनिया, हनुमान सोडा, रघुवीर केकड़ी, रामधन रजलावता, गौतम पीपला, मनोहर जयपुर, सन्नी, अक्षय, प्रहलाद सोनवा, धन्ना लाल श्रीपुरा, रामदयाल कोथून, हनुमान, पांचूलाल रघुवंशी, रामनिवास, ललिता देवी, कैलाश देवी, शोभा, मथुरा, मुन्नी, सुशीला एवं कन्या आदि समाज के सैकड़ो महिला-पुरुषों ने भाग लिया।