निरीक्षण दल ने पीलीबंगा से भरे खाद्य सामग्री के चार सैम्पल
हनुमानगढ़। जिले में आज बुधवार को पीलीबंगा क्षेत्र से खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई एवं खाद्य सामग्री के चार सैम्पल भरे गए। इस दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश गर्ग ने खाद्य सामग्री को बनाने एवं बेचान करने वाले संस्थानों की जांच की एवं सैम्पल एकत्र किए। डॉ. चाहर ने बताया कि आज मै. बालाजी घी भण्डार से घी का सैम्पल, मै. डाकलिया ब्रदर्स से लाल मिर्च पाउडर, मै. एलएमबी से मीठ मावा एवं मै. आकाश ट्रेडर्स से गाय के देशी घी का संग्रहित किया गया। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, लाइसेंस बनाने एवं उन्हें समय पर नवीनीकरण करवाने के निर्देश भी दिए गए। संग्रहित किए गए सैम्पर्स को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अगर कहीं पर मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो उसकी सूचना मोबाइल नम्बर 01552-261190 पर दी जाए।