Dark Mode
बुजुर्ग के अंतिम समय तक संस्थान ने पहुंचाई सहायता

बुजुर्ग के अंतिम समय तक संस्थान ने पहुंचाई सहायता

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान कई निर्बल व्यक्तियों का सहारा बनकर कार्य रही है! इसी क्रम में संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने जानकारी देकर बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निकटवर्ती जसोल ग्राम में पिछले चार साल से 87 वर्षीय एक नेत्रहीन विकलांग बुजुर्ग की सहायता की जा रही थी विगत कुछ दिन पहले ही बुजुर्ग का देहांत हो गया था व आसपड़ोस के व्यक्तियों द्वारा उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया जिसकी सूचना संस्थान क़ो मिलते ही सदस्यों द्वारा उसके आवास जाकर श्रदांजलि दी गई!दवे ने बताया कि लगभग 4 साल पहले बुजुर्ग की पत्नी का देहांत हो गया था जिसका अंतिम संस्कार व क्रियाकर्म संस्थान सदस्यों द्वारा ही किया गया था इस दम्पति के कोई संतान नहीं थी बुजुर्ग व्यक्ति विकलांग व नेत्रहीन था तभी से संस्थान द्वारा उसकी आजीवन सार संभाल व भोजन की जिम्मेदारी ली थी!बुजुर्ग के लिए हर दिन टिफिन व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई थी!
आज हम सभी सदस्यों ने उनके आवास जाकर उनको श्रदांजलि दी व आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की गई!इसके साथ ही उनके रख रखाव के लिए लग रहे बकाया रकम का भी समस्त भुगतान किया गया!
हमारे इस सेवा कार्य में संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा सेवा संस्थान जसोल अध्यक्ष नितेश निम्बार्क,सदस्य मनीष पालीवाल,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम दांती,उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित का भी उचित सहयोग रहा!
संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि बुजुर्ग के लिए राशन सामग्री,टिफिन व्यवस्था,गर्म कपड़े व कंबल व आवश्यक वस्तुओं सहित दवाईयों की व्यवस्था संस्थान निरंतर कर रहा था!लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने से उनका देहांत हो गया! आगे भी ऐसे असहाय व्यक्तियों की सेवाओं के लिए कृष्णा सेवा संस्थान सदैव समर्पित रहेगा!
इस अवसर पर आनंद दवे,राजू कच्छवाह,राजेंद्र माली,कमलेश सोनी,अशोक राजपुरोहित,हीरालाल प्रजापत सहित सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!