केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट निराशाजनक :- राखी गौतम
जयपुर। दिनांक 1 फरवरी 2023 । राजस्थान महिला काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम एवं कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी राखी गौतम ने आज देश की केंद्र सरकार द्वारा पेश किए किए गए अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया । आज वित्त मंत्री जी के द्वारा संसद में 58 मिनट तक बोलने पर 42 बार टेक्स शब्द का उच्चारण किया व उतनी ही बार पीएम शब्द दोहराया गया । केवल प्रधानमंत्री जी की ही योजनाए गिनाई गई जो केवल उच्चतम वर्ग के लिए बनाई गई थी।
गौतम ने बजट को सुनकर बताया की इंकम टैक्स स्लैब मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया, महिलाओ के लिए उम्मीद से कम घोषणा की गई , किसान वर्ग में फसलों का न्यूनतम समर्थन ( एमएसपी ) का दायरा नहीं बढ़ाया, युवाओ के वर्ग में शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं । इसके बावजूद भी माननीय प्रधानमंत्री जी अंत में भाषण देते हुए कहते हैं कि आज का यह बजट युवा, महिला, गरीब व किसानों पर निर्धारित है |
इस बजट को सुनकर देखकर केवल एक ही बात सामने आती दिखी की केन्द्र सरकार द्वारा घोषित बजट मध्यमवर्गीय , गरीब एवं व्यापारी वर्ग के लिए निराशाजनक है, इन्कम टैक्स स्लेब में परिवर्तन नहीं होने से कर्मचारियों एवं व्यापारी वर्ग निराश है | बजट केवल उच्चवर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया ।