Dark Mode
न्यायाधीश ने शिशु गृह में स्थापित पालना गृह की जांच 

न्यायाधीश ने शिशु गृह में स्थापित पालना गृह की जांच 

 
 
राजसमन्द .   अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  मनीष कुमार वैष्णव, राजसमंद द्वारा दिनांक 16.02.2023 को समय 11.20 एएम पर औचक निरीक्षण कर पालना गृह की क्रियशीलता के सबंध में जांच की।  
   अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनीष कुमार वैष्णव, (द्वारा शिशु गृह का निरीक्षण  कर गृह में स्थापित पालना गृह की जांच की जो क्रियाशील मिला में हुटर बजने पर शिशु गृह का कार्मिक भी पालना गृह के पास उपस्थित हुये। वक्त निरीक्षण गृह में 2 शिशु आश्रयरत पाये गये। जिनमें से एक की उम्र 2 माह एवं अन्य दूसरे की 1 महीना 15 दिन है।  डॉ. सारंाश सबंल द्वारा दिनांक 14.02.2023 को शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें बालक स्वस्थ पाया गया तथा टीकाकरण समय अनुसार पूर्ण होना बताया। शिशु गृह की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।  वक्त निरीक्षण बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती बीना एवं  केयर टेकर श्री प्रकाश सालवी उपस्थित रहे एवं निरीक्षण में सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!