Dark Mode
समाज में अवेयरनेस लाना मुख्य उद्देश्य - साजिद खान

समाज में अवेयरनेस लाना मुख्य उद्देश्य - साजिद खान

अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने बताया कि संस्थापक साजिद खान की अध्यक्षता में नवीन जोधाणा जागरुक मंच संस्थान की बैठक का आयोजन तकिया चांद शाह दरगाह परिसर में आयोजित की और संस्था का विस्तार किया गया।
कार्यकरणी का विस्तार करते हुए मोहम्मद आसिफ नूरी को कार्यवाहक अध्यक्ष, मोहम्मद यासीन अब्बासी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को सचिव, ताजदार अब्बासी को शहर अध्यक्ष, मोहम्मद हारून को सूरसागर अध्यक्ष, मोहम्मद शाहरुख को सरदारपुरा अध्यक्ष, मोहम्मद इकबाल नूरी, जमाल खान, आसिफ कुरेशी को उपाध्यक्ष, एडवोकेट अब्दुल खालिद और एडवोकेट कलाम गोरी को कानूनी सलाहकार, मोहम्मद रिजवान को यूथ अध्यक्ष, इफ्तिखार को सचिव, जुल्फिकार हुसैन को यूथ उपाध्यक्ष, उस्मान कुरैशी को प्रचार मंत्री बनाया गया।
संस्थापक साजिद खान ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर मुबारकबाद देते हुए समाज में बढ़ती कुरीतियों को मिटाने का प्रयास करना के लिए आह्वान किया और कहा कि माहे रमजान शुरू हो चुका है और रमजान के महीने में बहुत से लोग गुटका, बीड़ी, सिगरेट और अन्य खुराफात छोड़ देते हैं इस बार हमें सिर्फ माहे रमजान में खुराफात को नहीं छोड़ना है बल्कि पूरी जिंदगी के लिए ही इन बुराईयों से दूरी बना लेनी है रोजमर्रा में जो नशे की प्रवृत्ति में व्यर्थ पैसा जा रहा है उससे परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है हमें अब भीतरी आकलन करके समय रहते समाज में बदलाव लाने के प्रयास करने होंगे समाज में बढ़ती कुरीतियां मिटाने का आह्वान किया।
इस मोके पर संस्थापक साजिद खान, इरफान कुरैशी, नसीम अली, राजू खान, इमरान कुरेशी, शकील अहमद, मोहम्मद आसिफ नूरी, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद हारून, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद यूसुफ, रिजवान, इफ्तेखार, उस्मान, एडवोकेट अब्दुल खालिद, शाहरुख, जुल्फिकार हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मोइनुद्दीन, मोहम्मद इमरान, आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!