एससी एसटी महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न
एससी एसटी समाज के हजारों लोग जयपुर करेंगे कूच
बाड़मेर. बाड़मेर में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की 2 अप्रैल को मानसरोवर जयपुर में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर शनिवार को महावीर पार्क में एससी एसटी समाज के तत्वावधान में सर्व समाज की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एससी एसटी समाज लोग ज्यादा से ज्यादा जयपुर चले और इस महा पंचायत को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समाज के लोगो द्वारा महा पंचायत में अपनी अपनी तरफ से उच्चित पेसो के सहयोग के साथ बसों की घोषणाएं की गई। जयपुर जाने के लिए हर तहसील से लेकर पंचायत तक बसों की व्यवस्था की जाएगी। समाज के नेता उदाराम मेघवाल ने बताया की, 02 अप्रेल को एससी एसटी महा पंचायत का आयोजन होगा ,जिसमे बाड़मेर से ज्यादा से ज्यादा लोग लगे इसको लेकर समाज के लोगो के साथ बैठक हुई जिसमें में महा पंचायत में होने वाली व्यस्थाओ पर चर्चा हुई, साथ ही ये बताया की, इस महा पंचायत में एससी एसटी एकजुट का प्रदर्शन भव्य हो ताकि भारत वर्ष में एकता का संकेत जाए। डॉ राहुल बामणिया ने बताया कि एससी एसटी महापंचायत का कार्यक्रम भव्य जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें बाड़मेर से समाज के हजारों लोग पहुचेगे। इसको लेकर sc-st समाज की सर्व बैठक आयोजित हुई इस बैठक में लोगों द्वारा पैसों से लेकर बसों की घोषणा इस तक की गई। तहसील से पंचायत तक अलग-अलग बस जाएगी दोपहर घुमा पंचायत को लेकर आज इस बैठक में अलग-अलग समाज के लोगों द्वारा 25 बसों की घोषणा की गई। बैठक में उदाराम मेघवाल, मा. वीराराम परिहार डॉ.राहुल बामणिया, तगाराम खती, भूराराम भील, ताराचंद जाटोल, उमाशंकर फुलवरिया, श्रवण चंदेल, XEN पुरखाराम वर्ण, छगनलाल मंसूरिया, खेतपाल टाइगर ,भीखाराम बृजवाल, पारस धनदेव, जयरामदास मेघवाल , मूलाराम मंसूरिया, खीमराज परिहार, करणाराम मेघवाल, ऐडवोकेट गणेश कुमार मूलू, ऐडवोकेट छगन मेघवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष छगन मेघवाल, नेहचल गढ़वीर,तोगाराम मेघवाल, फगलूराम बामणिया, राजु धनदेव देदडियार, भंवरलाल खोरवाल, अचलाराम पंवार, रमेश वडेरा,सुरेश अनखिया, मालाराम नोख, श्रवण चंदेल, विक्रम मंसूरिया, सोहनलाल मंसूरिया, डूंगरदास खींची, केवलचंद अहम्पा,नारायण बृजवाल, ओगड़ा राम जयपाल, शिवलाल बोस, कुलदीप बारूपाल, किशन बृजवाल, खेताराम बृजवाल, रमजाराम परिहार, जोगाराम पुनड़, ऐडवोकेट मोहन पुनड़, नरसिंग पुनड़,मोहनलाल पंवार, नारणाराम सोनगरा, सतीश पुनड, सीपी बालाच सहित सैकड़ों एससी एसटी समाज के लोग उपस्थित रहे।