Dark Mode
सैनी माली समाज की बैठक हुईआयोजित 

सैनी माली समाज की बैठक हुईआयोजित 



लक्ष्मणगढ़। गुरुवार को सैनी माली समाज ब्लाक की कार्यकारिणी की बैठक राम आदर्श विद्यापीठ के सभागार में अजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 4 जून 2023 रविवार को सैनी माली महासंगम विद्याधर नगर जयपुर मे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। तथा सावित्रीबाई फुले जन जागृति संस्थान ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ के नाम से समिति का पंजीकरण करवाना तय किया गया।  समिति के उद्देश्य तय किए गए।
1.सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 2.असहाय एवं अनाथ बच्चों का सहयोग 3.किसानों के हितों की सुरक्षा 4.बालिका शिक्षा का प्रचार प्रसार 5.विधवा परित्यक्ता की सहायता 6.सामाजिक कुरीतियों को दूर करना 7.समाज के महापुरुषों की जयंती उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 8.समिति के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्था राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण ले सकती है। एवं समाज हित में ऋण दे सकती है। 9.समाज में आपसी भाईचारा (सामाजिक दृष्टि से संगठित) कायम करना।10. केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन 11.गौशालाओं का निर्माण एवं संरक्षण प्रदान करना। 12.सैनी छात्रावास का निर्माण आदि कार्य सावित्रीबाई फुले जन जागृति संस्थान के प्रमुखता से रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!