सैनी विकास मंडल , तिजारा की बैठक का हुआ आयोजन
तिजारा . सैनी विकास मंडल , तिजारा की बैठक का आयोजन सैनी समाज के प्रधान कृष्ण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई !
बैठक में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया !
इस अवसर पर प्रातः 7:00 हवन का कार्यक्रम होगा ! प्रातः 9:00 बजे युवाओं द्वारा विशाल बाइक संदेश रैली निकाली जाएगी जो सैनी विकास मंडल से प्रारंभ होकर शहर में अंबेडकर सर्किल होते हुए वापिस सैनी विकास मंडल पर पहुंचेगी !
रैली के दौरान फुले दंपत्ति को भारत रत्न सम्मान मिले इसके लिए उपखंड अधिकारी को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया जाएगा !
सैनी विकास मंडल में प्रातः 11:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें सैनी समाज के भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा ! बैठक में कृष्ण सैनी , महंत जस्सू महाराज , नत्थूराम सैनी , शिवचरण सैनी , पदम चंद सैनी , एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी , इंदर सिंह दहिया , सुभाष चंद सैनी , विकास मंडल के अध्यक्ष अशोक सैनी , कोषाध्यक्ष मदन लाल सैनी , उग्रसेन सैनी , फूल सिंह सैनी , जयनारायण सैनी कुक्कू , खिल्लू राम सैनी , धन सिंह सैनी , निर्भय सैनी , कृष्ण सैनी , सुरेश चंद सैनी , पवन सैनी , सतपाल सैनी व सोनू रतन आदि लोग मौजूद रहे !