Dark Mode
साधारण सभा की बैठक में सदस्यों ने माईक नीचे फेंके,

साधारण सभा की बैठक में सदस्यों ने माईक नीचे फेंके,

भाजपा और कांग्रेस के सदस्य हुए आमने सामने,

सदस्य पप्पू झुथेहड़ा ने सीईओ के नाम से 5 से 10000 रु लेने के लगाए आरोप ,


दौसा . दौसा जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक जिला परिषद् के सभागार में मंगलवार को आयोजित हुई इस वर्ष की जिला परिषद की साधारण सभा की पहली बैठक ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। पहले तो इससे पूर्व जिला परिषद सदस्यों के द्वारा बैठकों का लगातार बहिष्कार किया जा रहा था लेकिन इस वर्ष की पहली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन में सर्वप्रथम माइक व्यवस्था खराब होने के चलते कई सदस्यो इसका विरोध किया कि जब माइक व्यवस्था ठीक नहीं है तो मीटिंग क्यों बुलाई गई। जिस पर सदस्य मेघराज मीणा,पप्पू झुथेहड़ा , छोटू राम मीणा , कमला केशरा ने इसका विरोध करते हुए माईक को नीचे फेंक दिया। सदस्य पप्पू झुथेहड़ा ने सीईओ रामकिशोर मीणा पर सदस्यों की सुनवाई नहीं करने सहित कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ जल जीवन मिशन की ठीक ढंग से क्रियान्वित नहीं की जा रही है। इसी के लेकर भाजपा के जिला परिषद ने इसका विरोध किया। भाजपा के जिपस के द्वारा सदन में अव्यवस्था होने के चलते जिला प्रमुख पर आरोप लगाए कि अगर आपने व्यवस्था ठीक नहीं की तो हम जिलाप्रमुख को भी बदल देंगे। इस पर कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य जमकर हंगामा किया और भाजपा के सदस्य पप्पू झुथेहड़ा का जमकर विरोध किया। दोनों ओर से तकरार की स्थिति बढ़ते देख भाजपा की जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने दोनों पक्षों को शांत करते हुए कहा कि हम अपनी लड़ाई लड़ने नहीं आए हैं। हमें जनता की लड़ाई लेनी चाहिए और अधिकारियों की कमी है उसको अवगत करना चाहिए कहकर मामला शांत करा कर दोनों पक्षों को बिठाया।


पप्पू झुथेहड़ा, जिला परिषद सदस्य

सदस्य पप्पू झुथेहड़ा ने सीईओ जिला परिषद पर आरोप लगाया कि वह लालसोट विधायक मंत्री परसादी लाल मीणा के आशीर्वाद से यहाँ लगे हुए हैं उसी के चलते वह ये जानते है कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता इसलिए मनमर्जी करते हैं इसलिए सदस्य की बात नहीं मानते उनके कार्य नहीं करते हैं। सदस्य ने आरोप लगाया कि एसटी एससी निगम में हमारे जानकारों के फॉर्म लगाएं तो जिला परिषद के आसपास के लोगों ने जिला परिषद सीईओ के नाम से 5 से ₹10000 रु लिए गए। जिले के मंत्री विधायक लूटने में लगे हुए हैं।


नीलम गुर्जर जिला परिषद सदस्य

जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने अधिकारियों पर ठेकेदारों पर कमीशन खोरी का आरोप लगाया है सड़कों के निर्माण में परसेंटेज के आधार पर काम किया जा रहा है। जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तव में हम समझ गए कि गूंगी और बहरी सरकार है यह जनता की सुनती नहीं है और ठेकेदार के द्वारा मनमर्जी की जा रही है सदस्य नीलम गुर्जर ने ठेकेदारों को आरोप लगाया कि वह कहते हैं कि हम कमीशन देते हैं जिसको कोई करना हो जिसको कोई उखाड़ना है उखाड़ ले हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता के आरोप लगाए। कांग्रेस के राज में इतनी गुंडागर्दी है कि ठेकेदार किसी की नहीं सुनता और अपनी मनमर्जी करता है और कहते हैं कि हमारे ऊपर मंत्री जी हाथ है कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने भांकरी रोड पर बन रही कृष्ण मुरारी वाटिका मे हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया ट्रैक बनाने के लिए पहाड़ को खोदकर जो मोरम निकला था जो ठेकेदार द्वारा जबरदस्त भ्रस्टाचार के चलते एवं अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 2 से 3 करोड़ मोरम बेच दिया गया। जिस मोरम को इकट्ठा करके किसी विकास कार्य में उपयोग में लिया जाना था। नीलम गुर्जर ने जिला परिषद से होने वाले टेंडरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया बताया कि जो टेंडर होते हैं वह अधिकारियों की मिलीभगत से पहले ही तय कर लिए जाते हैं जिस पर जिला परिषद के अकाउंटेंट हरकेश मीणा के मुंह से अनायास ही निकल गया ऐसा पंचायत समितियों में होता है। जल जीवन मिशन योजना के तहत जो रोड जिन्हें 1 वर्ष बाद भी ठीक नहीं किया गया जिसे phed se ने 1 महीने में ठीक करने का आश्वासन दिया। नीलम गुर्जर ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का मुद्दा उठाया बताया कि बरोदा आईटी केंद्र से सैथल होते हुए जो रोड बनी जिस में शिकायत करने के बावजूद भी ना काम को रोका गया ना जाँच की गई बल्कि ठेकेदार ने खुलेआम ग्रामीणों से कहाँ की 13 प्रेसेंट देकर आता हूं मेरी मंत्री तक पहुँच हैं बासड़ी बाईपास से गोलाकाबास तक जो सड़क बनी है 10 दिन में उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए इस सडक का निर्माण भी उसी चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया हैं जो मंत्री का नजदीकी बताया जाता हैं। नीलम गुर्जर ने कहा कि दूरदराज की डॉक्टर कभी कबार ही आते हैं जिस पीएचसी खानवास को कल सर्वश्रेष्ठ पीएससी से नवाजा गया उसी पीएचसी में निरीक्षण के दौरान लगातार 7 दिन तक कोई भी जांच ना होना पाया गया और लैब टेक्नीशियन रजिस्टर में हाजिरी लगाकर गायब था यह राज्य सरकार द्वारा लाया गया राइट टू हेल्थ बिल का सरासर मजाक है।

कमला केशरा ,जिला परिषद सदस्य

जिला परिषद सदस्य कमला केशरा ने कहा कि महुआ क्षेत्र के अधिकारियों में विधायक ओमप्रकाश हुडला भरते हैं जैसे कोई देवता शरीर में भरता हो जिसके चलते उनके बिना पूछे कोई कार्य नहीं करते जिससे कई योजनाएं और कई विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।


मेघराज मीणा जिला परिषद सदस्य

सदस्य मेघराज मीणा ने जिला परिषद सीईओ रामकिशोर मीणा पर आरोप लगाए कि वह जिला परिषद सदस्यों के कार्य को इग्नोर करते हैं और सदन में कई व्यवस्थाएं और लापरवाही है जो सीईओ जिला परिषद की लापरवाही नजर आती है।

जिला प्रमुख ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित सदस्यों के द्वारा चाही गई सूचनाएं समय पर दी जाए। जिला प्रमुख हीरालाल सैनी का कहना है कि माईक की तकनीकी खराबी के कारण अव्यवस्था हुई। कुछ सदस्यों का आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है इसके चलते अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सदस्यों को चाही की सूचना और उनके फोन को रिसीव किया जाए और उनके कार्य को समय कर उन्हें अवगत कराया जाए। । बैठक में जिला परिषद सदस्य छोटूराम मीणा ,हरदेव पावटा, कल्याण सहाय वर्मा, भोमाराम बैरवा, नीलम गुर्जर,कमला केशरा,ब्रजमोहन मीना मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!