Dark Mode
हथियारों की नोंक पर ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए बदमाश

हथियारों की नोंक पर ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए बदमाश

धौलपुर। कौलारी थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में खेत में ट्रैक्टर चला रहे एक किसान के साथ पांच बदमाशों ने मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाश किसान की जेब में रखें 5 हजार रुपए के साथ हथियारों की नोंक पर ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गए। मारपीट में घायल हुए किसान को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किसान लोकेंद्र त्यागी के पिता लक्ष्मण त्यागी निवासी नौरंगाबाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि सोमवार रात को किसान लोकेंद्र त्यागी ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान 5 हथियार बंद बदमाश किसान के पास पहुंच गए। जहां बदमाशों ने किसान लोकेंद्र त्यागी की मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर बांध दिए। किसान को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखें 5 हजार रुपए के साथ मोबाइल को निकाल लिया। जिसके बाद बदमाश किसान की मारपीट कर ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित किसान को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर कौलारी थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!