Dark Mode
ढाणी स्वामियांन में विधायक ने किया शिविर का निरीक्षण

ढाणी स्वामियांन में विधायक ने किया शिविर का निरीक्षण

 
बीदासर। ग्राम पंचायत ढाणी स्वामियांन में शुक्रवार को लगा प्रशासन गांव के संग व महंगाई राहत शिविर का विधायक  मेघवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए तथा महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों को गारंटी कार्ड सौंपे। कृषि विभाग द्वारा कृषक गिरधारीलाल मेघवाल को फार्म पोंड निर्माण पर एक लाख 35 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति व 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिये गये। उपखंड अधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाषचंद्र छींपा, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों सहित कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!