Dark Mode
नगरपालीका ने कच्ची बस्ती के लोगों को पट्टे वितरण किये

नगरपालीका ने कच्ची बस्ती के लोगों को पट्टे वितरण किये

 
फलोदी .  नगरपालीका द्वारा मेगा पट्टा वितरण कार्यक्रम के तहत टाउन हॉल में आयोजित समारोह में 305 पट्टो का वितरण किया गया। 
 
अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका फलोदी डॉ सहदेवदान चारण में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अहम जनहित योजना " प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021" के द्वितीय चरण में नगरपालिका फलोदी द्वारा मेगा पट्टा वितरण समारोह कि निरन्तरता में कच्ची बस्ती, 69-क इत्यादि पट्टों का वितरण स्थानीय नगरपालिका टॉउन हॉल में आज 03.03.2023 को आयोजित कर 305 आवेदकों को पट्टों का वितरण किया गया। पट्टों का वितरण नगरपालिका अध्यक्ष  पन्नालाल व्यास द्वारा  किया गया । इस दौरान कार्यक्रम मे अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेवदान चारण ,सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास व अन्य नगरपालिका कर्मचारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ज्ञात रहे नगरपालीका द्वारा इस अभियान के तहत अधिकतम कच्ची बस्ती में निवास कर रहे लोगों को पट्टे देने का जो लक्ष्य है उसे पूरा किया जा रहा है।  उपस्थित नागरिको ने अध्यक्ष महोदय व्यास का धन्यवाद किया की इसी तरह जनता की भलाई, सेवा कार्य और शहर के विकास के कार्य करवाते रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!