नगर पालिका ने बनाई खातेदारी की भूमि में सड़क
प्री मानसून की वारिस नही सहन कर पाया नवनिर्मित नाला,
भुसावर . भुसावर नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्योकी गुणवत्ता को लेकर पिछले वर्षों से आमजनता सहित पार्षदों ने प्रश्न चिन्ह लगाये है!
इसी क्रम में पूर्व में नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा रणधीरगढ सडक पर हो रहे नाला निर्माण के समय बारिश आने से नाला धराशायी हो गया था। वही नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 1 में कराया गया नाला निर्माण मानसून पूर्व की पहली बरसात भी नहीं झेल पाया धराशाई हो गया! इससे निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्यकारी एजेंसी व स्थानीय नगर पालिका के अभियन्ताओं की कार्यशैली पर सीधा सीधा प्रश्न चिन्ह की ओर इंगित करता है! वार्ड नम्बर एक में विद्यापीठ से भुसावर की ओर बनाये गये नाले के मंगलवार 27 जून को हुई प्री मानसून की वारिस ने नगर पालिका क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण की पोल खोल कर रख दी!
बृज की लोकोक्ति हो रही चरितार्थ
ब्रज क्षेत्र में एक लोकोक्ति प्रचारित है अंधी पीसे कुत्ता खाए है यानी बुजुर्ग लोग कहते थे एक महिला जिस को दिखता नहीं था वह आटा पिसती रहती थी उसकी चक्की से कुत्ते आराम से आटा खाते रहते थे वही हालात नगर पालिका भुसावर के नजर आ रहे हैं!
खातेदारी की भूमि में कराया सड़क निर्माण
भुसावर नगर पालिका क्षेत्र के बन्ध का नगला बार्ड नम्बर 20 में भरोसी के मकान से दर्याव के मकान तक नगर पालिका संवेदक द्वारा बनाई गई सीसी सड़क कुछ खातेदारों की खातेदारी में बनाई गई है इसके लिए खातेदारों द्वारा राज्यपाल सहित उपखंड अधिकारी जिला कलेक्टर तहसीलदार सभी को सड़क निर्माण की जांच कराई जाने की प्रार्थना की है वही खातेदारों द्वारा उक्त सड़क के लिए कुछ सूचनाएं चाही गई इन सूचनाओं को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं कराया गया है खातेदारों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से वार्ता करने पर बताया कि उन्होंने कार्य के एस्टीमेट वेबसाइट पर लोड किए अपलोड किए गए हैं जबकि खातेदारों द्वारा एस्टीमेट ही नहीं कार्यकारी एजेंसी को दिए गए आदेश एवं पत्रावली में निर्माण कराई गई सड़क की भूमि किस्म के बारे में जानकारी पत्रावली पर उपलब्धता कि चाही गई है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधिशासी अधिकारी किसी विशेष राठौड़ी से निर्माण कार्य कराया गया है!
नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रकाश जाटव का कहना है कि वार्ड नम्बर एक में संवेदक द्वारा जो नाल निर्माण कराया गया है, वह क्षतिग्रस्त हो गया है, संवेदक को इस नाले निर्माण का भुगतान नहीं किया गया है संवेदक को नोटिस दिया जाकर पुणे गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कराया जाएगा तभी संवेदक को भुगतान किया जाएगा! जहां तक खातेदारी की भूमि में सड़क निर्माण की बात है मेरी जानकारी में अभी आई है इसकी जल्द ही अपने स्तर पर जांच कराई जा कर खातेदारों के साथ न्याय किया जाएगा