Dark Mode
शहर के सौंदर्यकरण को लेकर सजग है पालिका अध्यक्ष 

शहर के सौंदर्यकरण को लेकर सजग है पालिका अध्यक्ष 

 
सोजत। शहर में नगरपालिका क्षेत्र में स्थित पार्कों और तालाब पर सौंदर्य करण का कार्य जोरों पर चल रहा है इसको लेकर शहर के पालिकाध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुम ने कहा की शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की पहल हमने अपना बोर्ड बनते है ही शुरू कर दिया था अब दो वर्ष बाद करीब शहर की सभी प्रमुख सड़को का नवीनीकरण,शहर में  सौंदर्य करण का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है ।
राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा रोजगार योजना के तहत चल रहे शहरी कार्यक्रम रोजगार के तहत स्थानीय रामेलाब तालाब का सौंद्रीयकरण कलर,सफाई के माध्यम से किया जा रहा है ।साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष ने शहर के विकास में योगदान के लिए समस्त पार्षदों,नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!