Dark Mode
लूनी नदी का प्राकृतिक प्रवाह रहेगा सुरक्षित -जल संसाधन मंत्री

लूनी नदी का प्राकृतिक प्रवाह रहेगा सुरक्षित -जल संसाधन मंत्री

जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को विधान सभा में कहा कि राज्य सरकार लूनी नदी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अग्रसर है। इसके लिए नदी के बहाव क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। शून्यकाल के दौरान जल संसाधन मंत्री विधायक अर्जुन लाल के विषय पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लूनी नदी पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि फूल सागर क़ायड़ के अधिशेष जल को लिफ्ट करके डायवर्ट करने की पृथक योजना है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस योजना से लूनी नदी का बहाव क्षेत्र किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!