जिलाध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों का सम्मान किया गया
राजसमन्द. जिला कांग्रेस कमैटी अध्यक्ष हरीसिंह राठौड़ द्वारा राजसमन्द मंडल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षगण का मेवाड़ी पगड़ी इकलाई ओढ़ा कर स्वागत किया । नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगणों ने समाजजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष निवास लालगढ़ पहुँच कर मुलाकात की जहाँ जिलाध्यक्ष द्वारा मुह मीठा करवाकर बधाई प्रेषित कर पार्टी की रीति नीति अनुसार पूर्ण निष्ठा एवम सेवा से संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए । उक्त मोके पर जिला उपाध्यक्ष डालचंद कुमावत, जिला महासचिव देवी लाल कुमावत,वरिष्ठ नेता भेरूलाल जाट,केलवा मंडल राम गोपाल तेली पुठोल अध्यक्ष रमेश सिंह बल्ला ,पीपरड़ा अध्यक्ष नरेश खटिक,एमड़ी शांतिलाल कुमावत,विनोल गोवर्धन लाल पालीवाल,कुंवारीया महेश सेन,राजनगर नारायण लाल सुधार कांकरोली मण्डल अध्यक्ष भुरालाल कुमावत,कुरज कैलाश विरवाल,गिलुण्ड मदन लाल पारीक,पछमता भवानी राम कीर सहित नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे ।