Dark Mode
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत , 

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत , 

 पदमपुर  . भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विश्नोई मंदिर डाबला धाम में शिश झुकाया ,जहां प्रबंधक कमेटी की ओर से इनका स्वागत व सम्मान किया । शहीद नगर गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सुख समृद्धि के लिए अरदास कर माथा टेकने पर वहां भी प्रबंधक समिति की ओर से गुरु घर का सरोपा पहनाकर सम्मान किया ।  32 एमएल चोराहे पर कार्यकर्ताओं द्रारा गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया ।  पदमपुर  गिल कॉलोनी में पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ,  पूर्व जिला अध्यक्ष बहादरचंद नांरग , सुखजिन्द्र सिंह सुखी  , रामदास बुलंदी व  पूर्व चेयरमैन सुनील हांडा के नेतृत्व में उत्साहजनक वातावरण में ढोल नगाड़ों की धुनों पर गुलाल  फूल  वर्षा करके किया गया । हालांकि स्वागत  कार्यक्रम में समय  अभाव में बहुत से कार्यकर्ता  स्वागत से वंचित रहने पर उमने  विरोध स्पष्ट रूप से देखा गया ,  शरणपाल सिहं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख  कहां कि ऐसी ऊर्जा  विधानसभा व  लोकसभा चुनावो में कार्यकर्ताओं के बीच यथावत बनी रहनी  चाहिए और प्रत्येक कार्यकर्ता बड़ी जिम्मेदारी से अपने - अपने बूथ पर  मजबूती से  ध्यान केंद्रित कर पार्टी हित में अपना दायित्व सकारात्मक  प्रयासों से हर वर्ग को संगठन से जोड़ निभाए । सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा की पार्टी हाईकमान ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता शरण पाल सिहं  को  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है । सभी कार्यकर्ता इसी प्रेरणा से अपना अपना दायित्व पार्टी की विचारधारा को आगे बढाकर निभाये ।  इसके बाद भाजपाईयों का  काफिला चानणा  धाम पहुंचा जहां श्री बालाजी के मंदिर में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने बालाजी की पवित्र ज्योति के दर्शन धोक लगाकर किए । मंदिर प्रबंध समिति  की महंत गोपीराम बागड़िया व अध्यक्ष  राकेश गोयल  के नेतृत्व में सेवादारों ने अभिनंदन व  स्वागत किया । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!