Dark Mode
राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आगामी आयोजन 09 मई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आगामी आयोजन 09 मई को

जैसलमेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मई (़ि़द्वतीय शनिवार) को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर, ओमी पुरोहित के निर्देशन में जिले के सभी न्यायिक, लोक अदालत व राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्टेज पर धन वसूली के प्रकरण, विद्युत विभाग के बकाया बिलों के प्रकरण, बी.एस.एन.एल. के बकाया बिलों से संबंधित प्रकरण और न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में दाण्डिक शमनीय अपराध, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, एम.ए.सी.टी. मामले, वैवाहिक एवं भरण-पोषण के विवाद, घरेलू हिंसा के विवाद (तलाक को छोड़कर), श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण, राजस्व प्रकरण, उपभोक्ता संरक्षण मंच में लम्बित प्रकरण तथा अन्य सिविल मामले जिनमें आपसी राजीनामा से निस्तारण संभव हैं, रखे जाएगें। प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में प्रार्थना पत्र पेश किए जाने की अंतिम दिनांक 01 मई, 2026 होगी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त अधिवक्तागण, पक्षकारान व आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने राजीनामा योग्य मामलों को निपटा कर लोक अदालत का पूरा लाभ उठावंे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!