विशेषाधिकारी ने किया शिविरों का निरीक्षण
डीडवाना. कुचामन विशेषाधिकारी सीताराम जाट ने शनिवार को आयोजित महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेषाधिकारी जाट ने डीडवाना उपखण्ड की ग्राम पंचायत आगुंता में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर विशेषाधिकारी जाट ने बताया कि आमजन इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए 30 जून से पूर्व ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे प्रशासन गांवों के संग व शहरी क्षेत्र में प्रशासन शहरों के संग शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं तथा राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली दस जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। विशेषाधिकारी के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर उपखंड अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने ग्रामीणों को राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किए। राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।