पीड़ित परिवार का दुख मेरा अपना दुख है - राणावत
आमेट. विधानसभा कुंभलगढ़ के आमेट क्षेत्र की राछेटी ग्राम पंचायत के पास स्थित वागरिया बस्ती परिवार के 4 बच्चो के पानी में डूब कर मृत्यु होने पर शोक में डूबित परिवार से मिलने यूथ सोसल केयर फाउंडेशन संस्था कुंभलगढ़ के सचिव , युवा समाज सेवी , भाजपा नेता नीरज सिंह राणावत पहुंचे l पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होकर स्थानीय लोगो से चर्चा करते हुए परिवार की दयनीय स्थिति के बारे में पता चलने पर उस परिवार को संबल प्रदान करते हुए अन्य चार बच्चो के आगे भविष्य में शिक्षा एवम अन्य जरूरतों को देखते हुए मासिक 4000 अक्षरे चार हजार रुपए पेंशन की शुरुआत की साथ ही क्षेत्र के लोगो से अनुरोध किया की बारिश के मौसम में बच्चो का विशेष ख्याल रखे उनको पानी भराव क्षेत्र के आस पास न जाने दे l इस दौरान संस्था कोषध्यक्स राकेश गुप्ता, बाबू लाल कुमावत आगरिया ,विजय सिंह चौहान लाडपुरा , अमित पारीक , मस्तान सिंह राठौड़ एवम स्थानीय समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे l