होली के रसियों ने पुष्प वर्षा कर फाग महोत्सव मनाया
फलोदी . शहर के उम्मेदपुरा मित्र मण्डल के तत्वाधान में एल टी एम के पास स्थित प्रांगण में होली के रसियां कार्यक्रम का आयोजन भजन सम्राट बबलु व्यास के नेतृत्व में किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई साथ ही माँ लटियाल के भजनों और होरी गीतों की घुम रही। जिसमें लागों लागों रै लटियाल..., हा रै मारी अंखियां गुलाबी...,आया फागुन मास सुनो रै सखियों..., वाह वाह आनन्द आयो रै पुष्करणों रो सांझ सवायों रे..., राधे बरसाने से आई संग में सारी सखियां लाई सहित अनेक होली गीतों पर होली के रसिया झूम उठे ओर नाचने लगे साथ ही होरी रसियो पर पुष्पों व फुलों करते रहे।
कार्यक्रम में भजन गायक बबलू व्यास संग अन्य भजन गायकों जिसमें पुरुषोत्तम थानवी, सीताराम व्यास, सुनिल बोहरा, भय्याजी हुड़ियां, राजु चांडा, महेश , धनराज बोहरा, राजा बोहरा, राजु पुरोहित, दिलीप छंगानी, गुड्डू सर, मेघराज कल्ला,अशोक व्यास, सभी भजन गायकों ने होली गीतों का आनंद लिया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उम्मेदपुरा मित्र मण्डल के सुरेंद्र बोहरा,राकेश थानवी,महेंद्र थानवी,हरीश टरू, गोविंद बोहरा,आनंद व्यास,जेपी रंगा, राजु टरू,सुनील थानवी,हितेश टरू,मनोज व्यास,धीरज थानवी, सुरेंद्र बोहरा,जतिन थानवी,महेश थानवी,सचिन टरू,मानव टरू, कार्यकर्ताओं ,महिला शक्ति तथा आए हुए रसियों का योगदान रहा।