Dark Mode
नायक समाज के लोगों ने थानाधिकारी निवाई राजकुमार का किया अभिनन्दन

नायक समाज के लोगों ने थानाधिकारी निवाई राजकुमार का किया अभिनन्दन

टोंक । वर्तमान 21वीं आधुनिक सदी  में जब कोई समाज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा हो और ऐसे समय में पिछड़े हुए उस समाज का कोई अधिकारी बनकर जिले में आ जाए तो जिले के उस समाज के लोगों के लिए यह मौका  किसी उत्सव से कम नहीं होता है। ऐसा ही नजारा टोंक जिले में इन दिनों नजर आ रहा है,  जब पिछड़े हुआ नायक समाज अपनी पहचान को कायम रखने के लिए संघर्ष कर रहा है,  जिसका कोई नेता नहीं,  कोई रहनुमा नहीं ऐसे समाज के राजस्थान पुलिस में सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षक राजकुमार नायक अजमेर से ट्रांसफर होकर  टोंक जिले में आने पर पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज ने उन्हें थानाधिकारी निवाई के पद पर तैनात किया है। यह खबर जब निवाई क्षेत्र के नायक समाज के लोगों को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस निरीक्षक राज कुमार नायक द्वारा निवाई थाने का पदभार ग्रहण करने पर निवाई क्षेत्र के नायक समाज के वरिष्ठ लोग जिनमें जिला परिषद सदस्य नरेश नायक, श्याम लाल नायक, अजय नायक,  राम प्रसाद नायक,  मुकेश नायक एवं बद्री नायक ने निवाई थाना पहुंचकर उन्हें साफा व माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर  की है। यहां गौरतलब है कि नायक समाज के राजकुमार नायक राजस्थान पुलिस में एकमात्र पुलिस निरीक्षक है, इनसे पहले  नायक समाज के सबसे पहले पुलिस निरीक्षक बनने वाले टोंक निवासी प्रेम रघुवंशी व उनके  बड़े भाई रामनिवास रघुवंशी थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।  इस मौके पर नायक समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज का आभार व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!