Dark Mode
IPL निलामी में जिस खिलाड़ी पर किसी ने नहीं जताया भरोसा

IPL निलामी में जिस खिलाड़ी पर किसी ने नहीं जताया भरोसा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के पास को बल्लेबाजी क्रम है वो बेहद खतरनाक है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में इस बार एक से बढ़कर एक आक्रामक बल्लेबाज है। मगर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का मनोबल तोड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स ने। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद के आगे समराइजर्स का कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई। वहीं बाकी बची कसर पूरी की न‍िकोलस पूरन और म‍िचेल मार्श ने। सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ की टीम ने इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। हैदराबाद को उसके ही होमग्राउंड में हराकर टीम ने शानदार जीत के साथ अपना खाता खोला है।

क्रिकेट की दुनिया में लॉर्ड के नाम से पहचान बनाने वाले शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद के दमदार बल्लेबाजों को अधिक समय तक क्रिज पर टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अभ‍िषेक शर्मा (6) ओर ईशान किशन (0) को जल्दी पवेलियन भेजा। शार्दुल ने मैच में 34 रन दिए और चार विकेट झटके। आईपीएल में शार्दुल ठाकुर का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल में शार्दुल ठाकुर के 100 विकेट भी पूरे हो गए है। इस सीजन में 33 वर्षीय शार्दुल ठाकुर छह विकेट चटकाने के साथ ही पर्पल कैप पर कब्जा जमाए बैठे है। इस आईपीएल में शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर शामिल किया गया। वो अब टीम के लिए संजीवनी साबित हुए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!