Dark Mode
पुलिस रेड से जुआरियों की मंडली में मच गया हडक़ंप

पुलिस रेड से जुआरियों की मंडली में मच गया हडक़ंप

बीकानेर । तीन पत्ती पर हजारों रूपये के दाव लगा रहे जुआरियों में उस वक्त हडक़ंम मच गया जब पुलिस ने उनके ठिकाने पर रेड मार दी। यह घटना सोमवार की देर शाम श्रीडूंगरगढ़ के बस स्टेण्ड पर हुई जहां मौके पर ही एक ठिकाने पर जुआरियों की जाजम पर करीब सात आठ जुआरी तीन पत्ती पर दाव लगा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ठिकाने को चारों तरफ से घेराबंदी कर छापामारा तो जुआरियों में हडक़ंप सा मच गया। हालांकि तीन जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया लेकिन करीब चार जुआरी पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने पकड़े गये तीनों जुआरियों चेतराम पुत्र मोहनराम रेगर, कालूराम पुत्र हुलासराम रेगर और भगवाना राम पुत्र जेठाराम डाकोत को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से ढाई हजार नगदी और ताश की गड्डी बरामद कर ली। सीआई श्रीडूंगरगढ़ अशोक विश्रोई ने बताया कि कस्बे में रोड़वेज बस स्टेण्ड के पास पिछले काफी समय से जुआबाजी की शिकायत मिली थी । सोमवार शाम सूचना मिलते ही पुलिस ने जुआरियों के ठिकाने पर रेड मार दी,इस दौरान बच कर भागे जुआरियों का पता लगाया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!