भजनों की प्रस्तुतियां ने बांधा समा
रतनगढ़। सिद्ध पीठ श्री ताल वाले बालाजी मंदिर में चल रहे फागोत्सव छठे दिन सुप्रसिद्ध भजन गायिका लता भाटी,प्रकाश सोनी बालकृष्ण,मनोज स्वामी ने भजनों की प्रस्तुति दी।इससे पूर्व यजमान मनोज जोशी ने बाबा कि सपरिवार ज्योज लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुजारी परिवार एवम श्याम मंदिर कमेटी ने जोधराज बेद, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, लक्ष्मीनारायण चंगोईवाला, विनोद डागा, रंजीत बेद, कुणाल व्यास व मनोज जोशी आदि का दुप्पटा और हार पहना कर स्वागत किया। भजन गायिका लता भाटी के भजन व धमाल पर भक्तो ने नाच नाच कर देर रात्रि तक खूब आनन्द उठाया।भजन संध्या में अंजनी पुजारी रवि पुजारी, गिरधारी बाजोरिया, प्रहलाद पारीक, लक्षमण कंदोई, महेश सिमार,नंदकिशोर माटोलिया, गिरीश माटोलिय, जगदीश प्रसाद शर्मा, शुशील इंदौरिया, अजय इंदौरिया, विष्णु धरेंद्र सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।