दो साल से फरार ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
बहरोड़। जिला स्पेशल टीम बहरोड़ और पुलिस थाना नीमराणा की संयुक्त टीम ने दो साल से फरार टाईगर गेंग के 1000 रू के ईनामी बदमाश को कुण्ड मांडण रोड़ से गिरफ्तार किया है। नीमराना थाना अधिकारी सूणीलाल व बहरोड़ डीएसटी टीम प्रभारी हरविलाश के निर्देशन में गठित की गई टीम ने कार्यवाही करते हुए जोधपुर मिष्ठान भंडार नीमराना पर रंगदारी और फिरौती के मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बिमलेश टाईगर गेंग के सदस्य योगेश उर्फ धौलिया ने 2 वर्ष पूर्व जोधपुर मिष्ठान भण्डार से 20 लाख रू की मांग की थी और उस समय से फरार चल रहा था। जिस पर एसपी भिवाड़ी द्वारा 1000 रू का ईनाम रखा गया था। गुरूवार को डीएसटी टीम ने योगेश उर्फ धौलिया निवासी डोहर थाना सदर नारनौल जिला महेन्द्रगढ को कुण्ड मांडण रोड़ पर दस्तयाब कर नीमराना थाना को सुपुर्द किया।