शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
सरवाड़ . कस्बे में शुक्रवार को श्री जांगिड़ ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वाधान में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य कलश एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रातः 9:30 पारीक मोहल्ला स्थित मुरली मनोहर मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के प्रारंभ हुई। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गोपीनाथ मंदिर, मथुराधीश मंदिर, सदर बाजार, गांधी चौक, बस स्टैंड, लिंक रोड, चमन चौराहा, अजमेर कोटा मार्ग होते हुए राजदरबार कॉलोनी स्थित समारोह स्थल पहुंची। जहां मंगल कलशो की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड वादक भगवान के भजनों की स्वरमधुर लहरिया बिखेरते हुए चल रहे थे। उनके पीछे समाज के लोग भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। बीच में महिलाएं सजे धजे परिधान में सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। उनके पीछे महिलाएं ढोल बाजे पर नाचते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में सजाई गई आकर्षक झांकियां बरबस ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा का मार्ग में कहीं जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गांधी चौक में नगर कांग्रेस महामंत्री रामस्वरूप प्रजापति की अगुवाई में समाज के लोगों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष मदनलाल जांगिड़, सचिव बद्री लाल जांगिड़, कोषाध्यक्ष दशरथ किशोर जांगिड़,सत्यनारायण जांगिड़, रामकरण, महावीर प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, महावीर प्रसाद जांगिड़, शंकरलाल खाती, रामकरण खाती, फूलचंद जांगिड़, मधु खाती, तरुण जांगिड़, श्याम जांगिड़, राहुल जांगिड़, राम जांगिड़ सहित आसपास के गांवो से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस उप निरीक्षक गिरिराज, दीवान सुभाष चंद्र, कॉन्स्टेबल राज किरण, कमलेश, दातार सिंह, संदीप सिंह, प्रह्लाद, महावीर प्रसाद सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।