Dark Mode
प्रदर्शनकारियों ने किया उपखंड कार्यालय का घेराव

प्रदर्शनकारियों ने किया उपखंड कार्यालय का घेराव

 

सूरतगढ़.  जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। करीब छह घंटे तक हुए घेराव में एक बार तो पुलिस व प्रदर्शनकारियों में माहौल गरमा गया। लेकिन समझाइश के बाद सभी शांत हो गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए आंदोलन को ओर उग्र करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम अरविन्द्र जाखड़ ने भी आंदोलनकारियों से समझाश कर अनशकारियों से सत्याग्रह समाप्त करवाने का आग्रह किया। लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने, इसके बाद एडीएम वहां से चले गए। यहां हुई सभा में विधायक रामप्रताप कासनियां, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व प्रधान बिरमादेवी, किसान नेता राकेश बिश्नोई, जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा, अमित कडवासरा, अंकुश गाबा,सुभाष गुप्ता, जयप्रकाश सरावगी  आदि ने विचार रखे। वही, महाराणा प्रताप चौक पर बलराम वर्मा,ट्रोमा सेंटर में भर्ती उमेश मुद्गल,बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में पूजा छाबड़ा का आमरण अनशन जारी है। महाराणा प्रताप चौक पर  सुरेन्द्र  व कर्मचंद क्रमिक अनशन पर बैठे। वही, ट्रोमा सेंटर में भर्ती अनशकारियों से मिलने सांसद निहालचंद, विधायक रामप्रताप कासनियां, पूर्व विधायक गंगाजल मील, जिला बनओ अभियान समिति के पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह ग्यारह बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक एपेक्स कम्यूनिटी हॉल में रखी गई है। इसमें नए सदस्यों को जोडऩे  व आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!