Dark Mode
गंदगी से हटे पड़े जिला चिकित्सालय में स्थित सार्वजनिक शौचालय

गंदगी से हटे पड़े जिला चिकित्सालय में स्थित सार्वजनिक शौचालय

डीडवाना। शहर के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय के प्रांगण में और बाहरी क्षेत्र में बने शौचालय गंदगी से भरे पड़े हैं। लेकिन गंदगी से भरे होने के बावजूद भी संबंधित विभाग प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा भी अस्पताल में आने वाले मरीजों के ऊपर व आसपास के क्षेत्र के लोगों के ऊपर मंडरा रहा है। आपको बता दे की जिला चिकित्सालय में बने सार्वजनिक शौचालय इस कदर गंदगी से भरे हैं कि उनमें कोई व्यक्ति महिला सोच के लिए जा भी नहीं सकती है। जिस तरह की गंदगी शौचालय में पड़ी है ना तो कोई पानी की व्यवस्था है नहीं कोई सफाई की व्यवस्था है वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं है सार्वजनिक शौचालय के गेट तक टूटे हुए पड़े हैं। वहीं अस्पताल के अंदर की बात करें तो अस्पताल के अंदर भी शौचालय की दयनीय स्थिति है गंदगी से शौचालय भरे पड़े हैं। और गंदगी की वजह से पूरे हॉस्पिटल और परिसर में गंदी बदबू आ रही है।लेकिन संबंधित विभाग प्रशासन सिर्फ अपनी खानापूर्ति करता हुआ नजर आ रहा है। लंबे समय से यह गंदगी का आलम जिला चिकित्सालय के सार्वजनिक शौचालय में पड़ा है। और वहीं आसपास में भी गंदगी का आलम है। लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।सिर्फ अपनी खानापूर्ति कर रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी इन समस्याओं के ऊपर प्रशासन ने अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया है। जिसकी वजह से अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!