Dark Mode
जीवन में किया गया धर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता-राठौड़

जीवन में किया गया धर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता-राठौड़

 
हरसौर. मंगलवार को ग्राम भेरुन्दा के बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीएम सलाहकार एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। राठौड़ का बस स्टैंड पर बैंड बाजे की धुन के साथ जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर पूर्व सरपंच बजरंगदास राठौड़ ने अतिथियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिंदा कौम हमेशा अपने पूर्वजों का स्मरण करती हैं व समाज, देश की सलामती के लिए पूर्वजों के सपने को साकार कर उनके बताएं मार्ग पर चलती हैं। धर्म का आचरण हमेशा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखता है। धर्म की जड़ सदा हरि होती है। जीवन में किया गया धर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता। जन्म लेते ही मृत्यु उसका पीछा करने लग जाती हैं। धर्म के मार्ग पर चलने वाले सदैव फलते-फूलते एवं सुखी रहते हैं। उन्होंने अयोध्या में 500 वर्ष बाद रामलला के मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक कदम बताया। इसके बाद आयोजित महाप्रसादी में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
ये रहे मौजूद-समारोह में पूर्व सरपंच बजरंगदास राठौड़, दिलीप सिंह बच्छवारी, भाजपा नेता रामनिवास भुट्टो, गोपालसिंह सथाना, शिवप्रताप सिंह ईडवा, पुष्पेंद्र सिंह, गिरिवर सिंह जालसू, गिरधारी सिंह डोडियाना, शक्ति सिंह बागोली, दयालसिंह कात्यायनी, जगदीशसिंह, बिशन सिंह, सोनूसिंह ईडवा, एलडीसी श्याम सुंदर थारोल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!