शिक्षकों सहित कर्मचारी वर्ग की नाराजगी सरकार पर भारी पड़ी
पीपाड़ शहर। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शंभूसिंह मेड़तिया ने कहा कि पिछली गहलोत सरकार पर शिक्षकों व कर्मचारी वर्ग की नाराजगी भारी पड़ी जिसके चलते सरकार रिपीट नहीं हो पाई। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण व शिक्षा को लेकर बेहतर कार्य करने की भाजपा सरकार से उम्मीद जताई बोरुंदा कस्बे के धर्म कांटा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष व राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शंभू सिंह मेड़तिया ने संघ के विभिन्न पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मेड़तिया ने संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की तृतीय श्रेणी की ट्रांसफर में कमियां तथा शिक्षक व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने की वजह से कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं हुई। इस बार प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार लाएगी। इस बार भी राज्य सरकार से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर, म्युचुअल ट्रांसफर, व ऑनलाइन सरकारी विभिन्न कार्यों में उलझ चुका है जिसे सरकारी स्कूल पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई भी खराब हो रही है। सरकार का ऑनलाइन सिस्टम केंद्रीकृत होना चाहिए। सीबीओ सिस्टम ब्लॉक मुख्यालय पर है। तथा तमाम फीडिंग का कार्य ब्लॉक स्तर पर होना चाहिए। ताकि शिक्षक उस कार्य से मुक्त हो। कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को रिक्त पद पड़े है। जो शिक्षक हैं उनसे गैर शैक्षणिक करवाए जा रहे हैं। शिक्षक को शिक्षा के लिए ही प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षा तक की सीमित रखें जिससे कि प्रदेश में शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता लाई जा सकती है। इस दौरान संयोजक प्रदेश संघर्ष समिति शम्भूसिंह मेड़तिया प्रदेश संगठन मंत्री नेता पदमसिंह मेड़तिया बोरुंदा प्रदेश सभाध्यक्ष भंवर राम जाखड़ प्रदेश संगठन मंत्री संतोकसिंह सिनली ढ़गलचंद आर्य अमराराम भंवरिया गजेंद्र सिंह मेड़तिया अर्जुन भंवरिया उम्मेदसिंह चोहान नाथूराम बढ़ियार देवीदीन चारण रेवत लीलावत हरचंदराम जाखड़ जवरी लाल जीनगर जसराज शिवनाथ विशनोई रामस्वरूप विशनोई आनंदसिंह नरुका ओमप्रकाश हुकमसिंह राव सहित कई शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व में बोरुंदा के पूर्व सरपंच चौथाराम जवरीलाल कमल किशोर जीनगर के पिता समाज सेवी बुद्धाराम जीनगर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।