किसान कलेवा में धांधली का हो पर्दाफास: सुरेंद्र कसाना
बयाना। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की आवश्यक बैठक बयाना कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह कसाना ने की जिसमे अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में सभी ने बयाना में कृषि उपज मंडी में किसान कलेवा को लेकर रोष व्यक्त किया बैठक में कहा कि किसानों मजदूरों पल्लेदारों को मिलने वाले किसान कलेवा में धांधली चल रही है किसान कलेवा के नाम पर हर महीने ठेकेदार द्वारा मोटी रकम उठाई जाती है किसान कलेवा केंद्र पर किसान के लिए कलेबा बनता ही नहीं लोगों को उसकी एवज में ₹10 पर्ची के हिसाब से महीने तक ₹300 प्रति दे दिए जाते है पर्चियां ले ली जाती है और ₹300 दे दिए जाते हैं किसी को ₹300 की जगह चाय साबुन बिस्कुट दिया जाता है। किसानों मजदूरों के साथ अन्याय करने वाले ठेकेदार के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, उपखंड अधिकारी,सहित अनेक पदाधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की है कि कृषि उपज मंडी किसान कलेवा ठेकेदार को बर्खास्त किया जाए तथा उसे गिरफ्तार किया जाए जिससे धांधली का भंडाफोड़ हो सके। सभी ने एक स्वर में किसान कलेवा में हो रहे धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक में शंकर सिंह फौजदार, संजय भास्कर, सोनू जाट ,नरेंद्र सिंह शर्मा, पूर्णिमा भाई, गजेंद्र सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, भरत पचोरी, बाबू जाटव, निर्भय जाट, हरेंद्र सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।