Dark Mode
माहे रमजान में खत्म-ए-कुरान की रस्म अदा

माहे रमजान में खत्म-ए-कुरान की रस्म अदा

टोंक। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनास नदी की पुरानी पुलिया पर स्थित दरगाह में माहे रमजान के अवसर पर खत्म-ए-कुरान की रस्म अदा की गई। इस मौके पर हाफिज कारी मोहम्मद ईमरान ने कुरान पाक पूरे माह अपने साथियों के साथ तराबीह पढ़ाकर अदा की गई, जिसमें शहर के बुजुर्ग महिलाऐं, नौजवान एवं बच्चे शामिल हुए। मोहम्मद आदिल काली पलटन ने बताया कि दरगाह कमेटी के सदर मो. अय्यूब बाबा एवं नायब सदर मुश्ताक भाई सराय वालों की सरपरस्तगी में हाफिज कारी मो. ईमरान को माला पहनाकर इनामों व इकरामों से नवाजा गया है। इस मौके पर नमाजियों ने पूरे मुल्क में अमन, शांति, खुशहाली एवं तरक्की की अल्लाह से दुआऐं मांगी तथा माहे रमजान के पाक महिने में हमेशा की तरह गरीब एवं बेसहारा लोगों को सहारा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर हाफिज आरिफ रिजवान, हाफिज हबीब, हाफिज अमीन, हाफिज कलीम, हाफिज अली, सलाउद्दीन अंसारी, बशीर मोहम्मद (जुम्मा), आबिद मिस्त्री, वाजिद (बल्लू), सोहेल खांन, आजम इकबाल, माहताब ईरफानी, मेहमूद मियां, पप्पू मियां, मोहम्मद मियां, कलीमुद्दीन, मो. कोसर, मो. फैसल, समीर दलवाली, असगर, अदनान, अलीम एवं अकबर आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!