रेलवे कॉलोनी से सीतपुर जाने वाली सड़क बनी जी का जंजाल
बयाना। क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी से सीतपुर गुजरने वाली सड़क ग्राम पंचायत बिडयारी के अधीन है जो अभी निर्माणाधीन है।यह सड़क रेलवे पुलिया होते हुए नगला जलसिंह ग्राम के पास से गुजरती हुई सीतापुर पहुंचती है।नगला जलसिंह के स्थानीय निवासी मानसिंह जाट ने बताया की सड़क को एक तरफ से ऊंचा कर दिया है दूसरी ओर टैंकर वाले भी रीको का मलवा इधर ही डालते हैं जिससे स्थानीय लोगो के घरों में वर्षा के दिनों में पानी भर जाता है तथा मकान बैठक लेने का डर बना रहता है जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसकी शिकायत स्थानीय लोगो ने कई बार रेलवे विभाग,पुलिस विभाग,उपखंड अधिकारी बयाना एवम खंड विकास अधिकारी से कई बार कर दी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।अब स्थानीय निवासी मानसिंह जाट ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।